CNC मशीन क्या है? – CNC Machine in Hindi

आज हम सीखेंगे कि CNC मशीन क्या है? – CNC Machine in Hindi, और इस पर कैसे काम करते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि आज के ज़माने में भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी है, और सभी की मांगों को पूरा करना लगभग नामुमकिन होता है। इसलिए कस्टमर की डिमांड को पूरा करने के लिए industrial use में सबसे पहले NC मशीन तथा उसके बाद अब CNC मशीनो का प्रयोग किया जाता है।आज हम CNC मशीन के प्रकार, CNC मशीन क्या है, और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे।

CNC मशीन क्या है? – CNC Machine in Hindi

CNC मशीन क्या है?सबसे पहले लेथ मशीन पर काम किया जाता था उसके बाद लेथ मशीन को एडवांस करके 1940 में NC मशीन का अविष्कार किया गया। फिर टेक्नोलोजी और एडवांस हुई तो Johan Parsons ने 1965 के आस पास CNC मशीन की खोज की।

NC मशीन का हिंदी नाम ( संख्यात्मक नियंत्रण मशीन ) होता है।

CNC मशीन का हिंदी नाम ( कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीन ) होता है।

cnc machine

CNC मशीन को Computer Numerical Control मशीन के नाम से जाना जाता हैं।इसे कंप्यूटर द्वारा कण्ट्रोल किया जाता है। कम्प्यूटर में जॉब के अनुसार प्रोग्राम बनाकर डाला जाता है।तो प्रोग्राम के अनुसार CNC मशीन जॉब को फाइनल रूप देता है। प्रोग्रामिंग में M-CODE तथा G-CODE का प्रयोग किया जाता है।

लेथ मशीन और NC मशीन के मुकाबले CNC मशीन अधिक शुद्धता वाला प्रोडक्ट बनती है। अगर हम बात करें टाइम की तो टाइम की भी बचत होती है।अधिक शुद्धता और अधिक छमता वाली मसीनों में CNC मशीन ने अपनी जगह बना लिया है।NC मशीन का पूरा नाम Numerical Control मशीन है। NC मशीन का प्रयोग धीमे Production के लिए करते है। जबकि CNC मशीन का प्रयोग Mass Production के लिए करते हैं।

CNC मशीन कितने प्रकार की होती है?

CNC मशीन के प्रकार मुख्यतः कई प्रकार के होते हैं।

  1. CNC लेथ मशीन।
  2. CNC मिलिंग मशीन।
  3. CNC प्लाज्मा कटिंग मशीन।
  4. CNC लेजर कटिंग मशीन।
  5. CNC Router मशीन।

CNC मशीन में एक्सिस की बात करें तो मुख्यतः तीन एक्सिस होते हैं, पहला X- AXIS,(X-,X+) दूसरा Y- AXIS,(Y-,Y+)और तीसरा Z- AXIS (Z-,Z+) कुछ इस तरह से। अगर बात करें कंट्रोल पैनल की तो अधिकतर CNC मशीनों में Fanuc, Simians, Mazak, और Haash, के कंट्रोल पैनल यूज़ किये जाते हैं।

CNC मशीन में जॉब की एक्यूरेसी को मेनटैन करने के लिए कंट्रोल पैनल में ऑफसेट लेना पड़ता है। किसी भी CNC मशीन के कंट्रोल पैनल में तीन तरह से ओफ़्सेट लिया जाता है, Wear Offset, Geometry Offset,और Workshift Offset .

CNC मशीन में संचालन के कुछ तीन प्रकार होते हैं। पहला- Drilling , दूसरा- Milling , तीसरा – Turning .

CNC मशीनों में माइक्रोन इकाई में शुद्धता में काम किये जाते हैं। जबकि लेथ मशीन में हम CNC मशीन के मुकाबले उतनी शुद्धता से काम नहीं कर सकते हैं।

CNC मशीन का प्रयोग

औधोगिक क्षेत्रों में तथा इस CNC मशीन का उपयोग लगभग सभी प्रकार के छेत्रों में किया जाता है। जैसे प्लास्टिक, स्टेनलैस स्टील, एल्यूमीनियम, लकड़ी और कॉपर कई अन्य सामग्रियों से बने चीजों को बनाने के काम में किया जाता है। CNC मशीन में जॉब को बनाने की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

CNC मशीन की कीमत

CNC मशीन की लागत लगभग Rs. 3.5 लाख से Rs. 50 लाख तक हो सकती है। और हम CNC मशीन को कस्टमाइस भी करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- AC मोटर क्या है? – What is AC Motor in Hindi

CNC मशीन पर काम करने का तरीका

एक अच्छे ऑपरेटर को अपनी CNC Machine के Work Instruction (WI) की जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है। जिससे ऑपरेटर को काम करने में असुविधा नहीं होती है। मैंने आपको CNC लेथ मशीन की (WI) बताया है।   

  • मशीन की साफ़ सफाई का ध्यान रखें।
  • मशीन में जो कटिंग टूल लगे हैं वो कहीं ब्रेकेज तो नहीं।
  • मशीन में एयर प्रेसर प्रोसेस सीट के अनुसार होना चाहिए।
  • मशीन का Oil level भी चेक करें।
  • मशीन का हाइड्रोलिक On कर लें।
  • दवाब स्थिति (Clamping प्रेसर) प्रोसेस सीट के अनुसार सेट होना चाहिए ।
  • जिस जॉब पर आप काम करेंगे उसे मशीन के पास रखें।
  • मशीन को स्टार्ट करने के लिए हमें हरा बटन दबाना है।
  • अब हमारी मशीन स्टार्ट हो चुकी है, ग्रीन लाइट दिखेगी।
  • जॉब तैयार होने के बाद उस जॉब को साफ करके अलग रखें।
  • जब जॉब तैयार हो जायेगा तो येलो लाइट दिखेगी ।
  • जॉब की लोडिंग गलत हो जाय तो एमरजेंसी बटन को प्रेस करके मशीन स्टॉप करदें, रेड लाइट दिखेगी।

FAQ

CNC मशीन का पूरा नाम क्या है?

CNC मशीन का पूरा नाम (COMPUTER NUMERICAL CONTROL) कम्प्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल होता है। इसका प्रयोग अधिक प्रोडक्शन के लिए किया जाता है।

CNC मशीन को हिंदी में क्या कहते हैं?

CNC मशीन को हिंदी में कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीन कहते हैं।

CNC मशीन का क्या उपयोग है?

CNC मशीन का उपयोग अत्यधिक उत्पादन के लिए किया जाता है। इसकी शुद्धता अधिक होती है।

CNC मशीन का उपयोग कहाँ किया जाता है?

CNC मशीन का उपयोग अत्यधिक उत्पादन के लिए किसी भी छेत्र में किया जाता है, जहाँ अधिक उत्पादन करना हो।

CNC मशीन क्या है?

यह एक कंप्यूटर से न्यूमेरिकल द्वारा नियंत्रित की जाने वाली मशीन हैं। जिसे अत्यधिक उत्पादन के लिए प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक वाहन क्या है? – What is Electric Vehicle in Hindi

निष्कर्ष

आज हमने जाना कि CNC मशीन क्या है। और यह कितने की मिलती है। तथा इसका उपयोग कहाँ किया जाता है। CNC मशीन का पूरा नाम क्या है। और हिंदी में इसे क्या कहते हैं। हमने बहुत कुछ जानकारी देने की कोशिस की है। और भी बहुत कुछ सीखा है हम लोगों ने इस पोस्ट में। आप लोगों को यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट में फीडबैक जरूर दें, और जो भी सवाल हो कमेंट करें। हम उत्तर देने की पूरी कोशिस करेंगे।

यहां निचे कुछ और भी मैकेनिकल से सम्बंधित हमारे आर्टिकल दिए गए हैं, उम्मीद है कि आपके लिए उपयोगी होंगी।

यह भी पढ़ें :- फ्रंट व्हील ड्राइव क्या होता है? – What is Front Wheel Drive in Hindi

15 thoughts on “CNC मशीन क्या है? – CNC Machine in Hindi”

  1. Pingback: CNC मशीन क्या है? – CNC Machine in Hindi - Mechanical Wala

  2. Pingback: मशीन क्या है? - What is a Machine in Hindi - Mechanical Wala

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *