दोस्तों इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि CNC मशीन कितने प्रकार की होती है। और ये मशीनें कहाँ-कहाँ काम में ली जाती है। ये ब्लॉग पूर्ण रूप से हिंदी भाषा में है।इस ब्लॉग में कहीं कोई त्रुटि हो तो हमें कमेंट में जरूर लिखें।
परिचय (Introduction)
CNC मशीन का पूर्ण नाम कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल यानि कि (CNC) होता है। यह एक स्वचालित मशीन है तथा इसमें सिर्फ एक वर्कर की आवस्यकता होती है।इस मशीन को कंप्यूटर से कंट्रोल किया जाता है। CNC मशीन में एक बार वर्कपीस के अनुसार प्रोग्राम बनाकर डालना पड़ता है और एक ही तरह के कई पीस बनाकर प्रोडक्ट की डिमांड को पूरा किया जाता है। इस मशीन में दो से ज्यादा सर्वो मोटर लगे हो सकते हैं। जिससे वर्कपीस की शुद्धता अच्छी से अच्छी हो।यह इसलिए संभव है क्योकि इस मशीन में मशीनों को कंट्रोल करने के लिए आधुनिक तकनीक वाली इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटरों का प्रयोग किया जाता है।
इतिहास (History)
सबसे पहले खराद मशीनों (लेथ मशीन) का प्रयोग किया जाता था। उसके बाद प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) और आगे बढ़ी तो सन-1940 के दौरान लेथ मशीन में बदलाव करके उससे NC मशीन की खोज की गयी। इसका उपयोग किसी भी कार्यों को करने में किया जा सकता था। फिर John Parsons ने सन 1960 से 1970 के दसक में CNC मशीन का अविष्कार किये था। इस मशीन का प्रयोग रोज 24 घंटे तक भी किया जा सकता है। इन मशीनों का उपयोग बहुत अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है। मैनुफैचरिंग में इन मशीनों का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होता है।
CNC मशीन के प्रकार (Types of CNC Machine)

CNC मशीनें कई प्रकार की आती हैं। आप अपनी आवस्यकता के अनुसार भी मशीनें परिवर्तित करवा सकते हैं। तो उन्हें हम (SPM) स्पेशल पर्पज मशीन के नाम से जानते हैं। मुख्यतः CNC मशीनें नौ प्रकार की होती है। जो कि नीचे बिस्तार रूप से बताया गया है।
- CNC लेथ मशीन (CNC TURNING CENTER)
- CNC प्लाज्मा कटर मशीन (CNC PLASMA CUTTER MACHINE )
- 3D प्रिंटर CNC मशीन (3D PRINTER CNC MACHINE)
- पिक और प्लेस CNC मशीन (PICK AND PLACE CNC MACHINE)
- वर्टिकल मशीन सेण्टर VMC (VERTICAL MACHINE CENTER)
- हॉरिजॉन्टल मशीन सेण्टर HMC (HORIZONTAL MACHINE CENTER)
- टर्नो मील CNC (TURNO MILL)
- राऊटर CNC मशीन (ROUTER CNC MACHINE)
- CNC लेज़र कटर मशीन (CNC LASER CUTTER MACHINE)
CNC लेथ मशीन (CNC TURNING MACHINE)
इस मशीन को MASS प्रोडक्शन लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें दो एक्सिस पायी जाती है। पहला एक्सिस है X – AXIS, दूसरा एक्सिस है Z – AXIS, होता है।इसका सेटिंग कठिन है परन्तु प्रोडक्शन जल्दी निकलता है। इस मशीन को CNC लेथ मशीन तथा CNC टर्निंग मशीन भी कहते हैं। इसमें कई वर्कमैन की आवस्यकता नहीं होती है, एक ऑपरेटर ही मशीन को आसानी से चला सकता है।
CNC प्लाज्मा कटर मशीन (CNC PLASMA CUTTER MACHINE)
CNC प्लाज्मा कटर मशीन में प्लाज्मा कटर से ज्यादा से ज्यादा डायमेन्सन वाली जॉब को कट किया जा सकता है। इस मशीन से किसी भी धातु, मैटल, बैल्ट्स, पाइप्स, को काटा जा सकता है। कई प्रकार की छोटी, बड़ी और जटिल आकृतियों को इस CNC प्लाज्मा कटर मशीन से बनाया जाता है। इस मशीन में प्लाज्मा को जॉब तक पहुंचाने के लिए प्लाज्मा टॉर्च का प्रयोग किया जाता है।
3D प्रिंटर CNC मशीन (3D PRINTER CNC MACHINE)
इस मशीन से किसी भी प्रकार के मॉडल को 3D में बदला जा सकता है। किसी भी ऑब्जेक्ट को 3D मॉडल में आसानी से निर्माड किया जा सकता है। 3D प्रिंटर CNC मशीन में परत पे परत चढ़ाकर जॉब या ऑब्जेक्ट को तैयार किया जाता है।
Affiliate link :- 3 axis CNC Machine https://amzn.to/3P1Jhu8
पिक और प्लेस CNC मशीन (PICK AND PLACE CNC MACHINE)
इस मशीन का प्रयोग छोटे छोटे कामों को करने के लिए सभी कम्पनियों में किया जाता है। उदहारण:- जैसे कि मोबाइल बनाने वाली कंपनी इसे यूज में लेती हैं, सभी मोबाइलों को यहाँ से वहां रखने के लिए करती हैं। ये रोबोट्स के जैसे काम करती हैं। इनका काम किसी भी पार्ट को एक जगह से दूसरे जगह रखने के काम में आती है। यही कारन है कि इसे पिक और प्लेस CNC मशीन कहते हैं।
वर्टिकल मशीन सेण्टर (VMC VERTICAL MACHINE CENTER)
इस मशीन को छोटे शब्द में VMC मशीन भी कहते हैं। इस VMC मशीन में वर्कपीस मशीन के वेड से बधा होता है। और इसका वेड दो एक्सिस में चलता है, पहला X-AXIS और Y-AXIS होता है। तथा VMC मशीन के कटिंग स्पेंडल की गति वर्टिकल पोजीसन में होती है। अर्थात इसे Z-AXIS कहते हैं।इसी कारन से इसे वर्टिकल मशीन सेण्टर कहते हैं।
हॉरिजॉन्टल मशीन सेण्टर (HMC HORIZONTAL MACHINE CENTER)
यह मशीन भी वर्टिकल मशीन की तरह ही है। बस इस मशीन की कटिंग स्पेंडल की गति हॉरिजॉन्टल पोजीसन में होती है। मशीन में वर्कपीस मशीन के वेड से बधा होता है। और इसका वेड दो एक्सिस में चलता है, पहला X-AXIS और Y-AXIS होता है। तथा HMC मशीन के कटिंग स्पेंडल की गति हॉरिजॉन्टल पोजीसन में होती है। अर्थात इसे Z-AXIS कहते हैं।इसी कारन से इसे हॉरिजॉन्टल मशीन सेण्टर कहते हैं। इसे HMC भी कहते हैं।
टर्नो मील CNC मशीन (TURNO MILL CNC MACHINE)
इस तरह की मशीन में सेटिंग में टाइम लगता है। इस मशीन पर दो मशीनों के काम को एक साथ कर सकते हैं। एक बार सेटअप करने के बाद इस मशीन से अधिक से अधिक प्रोडक्शन निकाल सकते हैं। ये केवल दो प्रकार का एक बार में काम करती है। ऐसे मशीनों का काम ज्यादातर लकड़ी के काम करने में लिया जाता है।
राऊटर CNC मशीन (ROUTER CNC MACHINE)
राऊटर CNC मशीन को अधिक कठोर धातु के लिए किया जाता है। उदहारण के तौर पर जैसे फॉम्स, लकड़ी, ग्लास, सीट मैटल, और भी कई धातु के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मशीन एक्सिस की बात करें तो लगभग तीन एक्सिस से लेकर पाच एक्सिस तक की मिल जाती हैं। कई कम्पनियां चार रोटरी तथा A-AXIS और B-AXIS बनती हैं।
CNC लेजर कटर मशीन (CNC LASER CUTTER MACHINE)
इस प्रकार के CNC लेजर कटर मशीन का प्रयोग किसी भी मेटेरियल को काटने के काम आता है, मेटेरियल को काटने के लिए किसी बिशेस कमर्सियल लेजर का उपयोग किया जाता है।यह CNC मशीन की तरह ही काम करती है, इसलिए इसे CNC लेज़र कटर मशीन कहते हैं। इस मशीन में भी कई एक्सिस होती है।CNC लेज़र कटर मशीन में इसी कारन से काम करना आसान हो जाता है।
FAQ
CNC मशीन क्या है?
CNC मशीन एक एसी मशीन है जिससे हम काम समय में ज्यादा प्रोडक्शन कर सकते हैं। इसका पूरा नाम कंप्यूटर न्यूमेरिकल कण्ट्रोल है।
CNC मशीन कितने प्रकार के होते हैं?
CNC मशीन मुख्यतः 9 प्रकार के होते हैं। जो इस ब्लॉग में बताया गया है।
निष्कर्ष
आज हमने सीखा कि CNC मशीन क्या है। और CNC मशीन कितने प्रकार की होती है। ये हम लोगों ने बिस्तार से पढ़ा है। हम CNC मशीन की हिस्ट्री भी जान चुके हैं। आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। जो आपको नहीं समझ आया हो आप हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोसिस करेंगे। धन्यवाद्
Smart work konsa hai.
CNC ROUTER ya VMC
Pingback: मशीन कंट्रोल यूनिट क्या है? - Machine Control Unit in CNC Machine - Mechanical Wala