NC और CNC मशीन में अंतर – Difference between NC and CNC Machine in Hindi

इस पोस्ट में हम NC मशीन और CNC मशीन में अंतर Difference between NC and CNC Machine in Hindi का अध्ययन करेंगे। आज की आधुनिक दुनिया में, हर निर्माण उद्योग कम समय में उच्च शुद्धता वाले उत्पाद बनाना चाहता है। और कम समय में उच्च शुद्धता और जटिलता वाले प्रोडक्ट को NC मशीन और CNC मशीन का उपयोग करके प्राप्त किया जा सकता है। हम में से कई सरे लोग इन NC मशीन और CNC मशीनों के बीच की बुनियादी अंतर को नहीं जानते होंगे। यहां हम NC मशीन और CNC मशीन के बीच बुनियादी अंतर पर चर्चा करेंगे। NC मशीन और CNC मशीन में अंतर को हम नीचे बिस्तार में पढ़ेंगे।

NC और CNC मशीन में अंतर Difference between NC and CNC Machine in Hindi

NC और CNC मशीन में अंतर - Difference between NC and CNC Machine in Hindi
S.No.NC मशीनCNC मशीन
1.NC का मतलब न्यूमेरिकल कंट्रोल होता है। CNC का मतलब कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल है।
2.NC मशीन में दो एक्सिस होते हैं। (X,Y)CNC मशीन में तीन एक्सिस होते हैं। (X,Y,Z)
3 .इसे उस मशीन के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसे संख्याओं, अक्षरों और प्रतीकों के रूप में निर्देशों के सेट द्वारा नियंत्रित किया जाता है। निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते हैं।इसे उस मशीन के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसका उपयोग कंप्यूटर में तैयार प्रोग्राम की मदद से वर्कपीस और टूल की गति को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम अल्फ़ान्यूमेरिक डेटा में लिखा जाता है।
4.NC मशीन में प्रोग्राम को पंच कार्ड में फीड किया जाता है।CNC मशीन में प्रोग्राम हमारे पारंपरिक की-बोर्ड के समान एक छोटे से की-बोर्ड द्वारा सीधे कंप्यूटर में फीड किया जाता हैं।
5.इसमें प्रोग्राम में संशोधन करना कठिन होता है। इसमें प्रोग्राम में संशोधन करना बहुत आसान होता है।
6.इसमें एक उच्च कुशल ऑपरेटर की आवश्यकता है।इसमें एक कम कुशल ऑपरेटर की आवश्यकता है।
7.NC मशीन की कीमत कम होती है।CNC मशीन की कीमत अधिक होती है।
8.NC मशीन में रखरखाव की लागत कम होती है। CNC मशीन में रखरखाव की लगत लागत अधिक होती है।
9.NC मशीन में प्रोग्राम को स्टोर नहीं किया जा सकता है।CNC मशीनों में प्रोग्राम को कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकता है और बार-बार प्रयोग किया जा सकता है।
10.NC मशीन में कम लचीलापन और कम्प्यूटेशनल क्षमता प्रदान करता है।CNC मशीनों में अधिक लचीलापन और कम्प्यूटेशनल क्षमता प्रदान करता है।
11.NC मशीन में शुद्धता कम होती है। CNC मशीनों में अधिक शुद्धता पायी जाती है।
12.NC मशीन में कार्य के निष्पादन के लिए इसे अधिक समय की आवश्यकता होती है। इसमें कार्य के निष्पादन में बहुत कम समय लगता है।
13.NC मशीन काम इस्तेमाल की जाती है CNC मशीन अधिक प्रयोग की जाती है
14.NC मशीन को लगातार 24 घंटे चलाना संभव नहीं है।CNC मशीन को दिन में 24 घंटे लगातार चलाया जा सकता है

NC और CNC मशीन की तुलना

  • CNC मशीन CN मशीन के मुकाबले अधिक उपयोग होती है।
  • NC मशीन का मतलब न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन होता है, जबकि CNC मशीन का मतलब कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन है।
  • NC मशीन में दो एक्सिस X,Y होती है, CNC मशीन में तीन एक्सिस X,Y,Z होती है।
  • NC मशीन में प्रोग्राम को पंच कार्ड में फीड किया जाता है। बल्कि CNC मशीन में हमारे पारंपरिक की-बोर्ड के समान छोटे की-बोर्ड की मदद से प्रोग्राम सीधे कम्प्यूटर में फीड किए जाते हैं।
  • NC मशीन में यदि प्रोग्राम में कोई समस्या होती है तो इसकी डिबगिंग और संशोधन आसान नहीं होता है। जबकि CNC मशीन में डिबगिंग और संशोधन बहुत आसान होता है।
  • NC मशीन को संचालित करने के लिए उच्च कुशल ऑपरेटर की आवश्यकता होती है, जबकि CNC मशीन को संचालित करने के लिए कम कुशल ऑपरेटर काम कर सकता है।
  • CNC मशीनों की तुलना में NC मशीन की लागत कम होती है।
  • NC मशीन की रखरखाव में लागत कम आती है, जबकि CNC मशीन की रखरखाव महंगा होता है।
  • NC मशीन में कोई भी प्रोग्राम स्टोर नहीं किया जा सकता है। CNC मशीन में कई प्रोग्रामों की संख्या को स्टोर किया जा सकता है, और उत्पादन के लिए बार-बार उपयोग किया जा सकता है।
  • CNC मशीन की तुलना में NC मशीन की शुद्धता कम होती है।
  • NC मशीन में किसी कार्य को करने में अधिक समय लगता है, जबकि CNC मशीन में किसी काम को करने में बहुत अधिक समय नहीं लगता है।
  • NC मशीन को दिन में लगातार 24 घंटे नहीं चलाया जा सकता है, बल्कि CNC मशीन को दिन में लगातार 24 घंटे चलाया जाता रहा है।

FAQ

NC और CNC मशीन में क्या अंतर होता है?

NC मशीन का मतलब न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन होता है, जबकि CNC मशीन का मतलब कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन है।

कौन सी मशीन अधिक प्रयोग की जाती है?

CNC मशीन NC मशीन के मुकबले ज्यादा प्रयोग की जाती है, क्योकि CNC मशीन में एक्यूरेसी अधिक होती है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने सीखा, NC और CNC मशीन में क्या अंतर होता है। और इन मशीनों के फुल फार्म भी जाना। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को सेयर करें। और कुछ न समझ आया हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवाद्

1 thought on “NC और CNC मशीन में अंतर – Difference between NC and CNC Machine in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *