लेथ मशीन क्या है?- Lathe Machine in Hindi

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम लेथ मशीन के बारे में जानकारी लेंगे। लेथ मशीन क्या है। खराद मशीन क्या है। आज हम लोग भले ही CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें चला रहे हैं। परन्तु सबसे पहले जब CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें नहीं हुआ करती थी। तब सिर्फ लेथ मशीन हुआ करती थी। और इनकी कीमत भी कम होती है। तो दोस्तों आज हम लेथ मशीन के बारे में इस पोस्ट में पढ़ेंगे। और खराद मशीन क्या है।

परिचय

आज हम लोग भले ही CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें चला रहे हैं। परन्तु सबसे पहले CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें नहीं हुआ करती थी। तब सिर्फ लेथ मशीन हुआ करती थी। लेथ मशीन को खराद मशीन भी कहा जाता है। इसमें CNC मशीन की तरह कंप्यूटर नहीं लगा होता इसीलिए यह टोटली मेनुअल मशीन होती है और मशीन को कुसल कारीगर ही ऑपरेट कर सकता है। यह मशीन सारी मशीनों की जैसे CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनों की जननी (मदर) कहलाती है। इस मशीन से कई बिभिन्न प्रकार के ओप्रेशन किये जाते हैं।

Lathe Machine Icons - Download Free Vector Icons | Noun Project
Lathe Machine लेथ मशीन
www.mechanicalwala.in

लेथ मशीन के भाग

लेथ मशीन में मुख्यतः 6 भाग होते हैं। और ये सभी भाग खुद कई भागों से मिलकर बनते हैं। इनके मेन पार्ट की बात करें तो 6 प्रकार की होती है। जो की नीचे दिया गया है।

  1. आधार या बेड
  2. हेड स्टॉक
  3. टेल स्टॉक
  4. कैरिज
  5. भरड़ यंत्रावली या फीड मैकेनिज्म
  6. चूड़ी काटने के लिए यंत्रावली

लेथ मशीन को ही खराद मशीन भी कहा जाता है। अगर आप लेथ मशीन खरीदना चाहते हैं तो यहाँ पर चैक करें,

लेथ मशीन में उपयोग होने वाली एक्सेसरीज

लेथ मशीन या खराद मशीन में उपयोग की जाने वाली उपसाधन जो कई विशेष कार्य (ओप्रेसन)करने के काम आती है। लेथ मशीन के उपसाधन कुछ इस प्रकार से हैं जो नीचे बताये गए हैं।

  1. चक
  2. कॉलेट
  3. फलक प्लेट या फेस प्लेट
  4. कैच प्लेट या वाहक तथा करियर
  5. एंगल प्लेट या कोण प्लेट
  6. रेस्ट या विराम
  7. मण्ड्रेल
  8. सेंटर या केन्द्रक

यह सभी उपसाधन अलग-अलग ओप्रेसन में काम आती हैं। आवस्यकता अनुसार प्रयोग किया जाता है।

लेथ मशीन के कार्य व ऑपरेशनस

लेथ मशीन में कई प्रकार के ऑपरेशन किये जाते हैं। जो की मेनुअली ऑपरेट किया जाता है। कारीगर की कुशलता पर निर्भर करता है। लेथ मशीन में किये जाने वाले ओप्रेसन कुछ इस प्रकार है जो कि नीचे दिया गया है।

साधारण कार्य

  • फेसिंग
  • प्लेन टर्निंग
  • स्टेप टर्निंग
  • टेपर टर्निंग
  • उत्केन्द्र टर्निंग
  • टेपिंग
  • बोरिंग
  • ड्रिलिंग
  • नर्लिंग
  • मिलिंग
  • ग्राइंडिंग
  • कॉपिंग
  • स्पिनिंग
  • स्प्रिंग बाइंडिंग
  • रिलीविंग
  • की और की-वे

आसाधारण कार्य

  • स्ट्रेट टर्निंग या सीधा खरादन
  • सोल्डर टर्निंग या कन्धा खरादन
  • टेपर खरादन
  • फाईलिंग
  • चक्रड
  • स्प्रिंग बाइंडिंग
  • प्ररूपड़
  • फेसिंग
  • चूड़ी काटना
  • चम्फरिंग
  • ग्रूविंग
  • फलकन
  • एक्सेंट्रिक खरादन

लेथ व खराद मशीन के प्रकार

लेथ मशीन अलग-अलग कार्य के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की होती है। सभी मशीनों के कार्य अलग-अलग होते हैं। लेथ मशीन के प्रकार इस प्रकार है।

  1. उच्च चाल खराद मशीन
  2. इंजन खराद मशीन या केंद्र खराद मशीन
  3. बेंच खराद मशीन
  4. औजार कछ खराद मशीन
  5. कैप्सटन एवं टर्रेट खराद मशीन
  6. विशेष प्रयोजन खराद मशीन
  7. स्वचालित खराद मशीन

इंजन खराद मशीन या केंद्र खराद मशीन भी तीन प्रकार की होती है

  1. पट्टा चालित खराद मशीन
  2. स्वतंत्र मोटर चालित खराद मशीन
  3. गियर शीर्ष खराद मशीन

विशेष प्रयोजन खराद मशीन पांच प्रकार के होते हैं।

  1. पहिया खराद मशीन
  2. अन्तराली आधार खराद मशीन
  3. T-खराद मशीन
  4. अनुकारी खराद मशीन
  5. मिसाइल खराद मशीन

और आज कल बाजार में सेमी ऑटोमेटिक लेथ मशीन भी आ रही है। आप अपने आवस्यकता अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसके आधार पर ही इसकी कीमत भी बढ़ती या घटती रहती है।

लेथ मशीन की कीमत

आज कल बाजार में लेथ मशीन की कीमत लगभग 80 हजार से लेकर तीन लाख या उससे अधिक भी हो सकती है। लेथ मशीन की कीमत उसकी क़्वालिटी पर भी निर्भर करता है। बाजार में कई तरह की मशीनें उपलब्ध हैं जिनकी कीमत उनकी ऊचाई , लम्बाई तथा वजन पर निर्भर होता है।

FAQ

क्या लेथ मशीन CNC मशीन से सस्ती होती है?

हाँ , होती है क्योकि CNC मशीन फुल्ली ऑटोमेटिक होती है। और आधुनिक भी।

क्या लेथ मशीन में सभी ओप्रेसन हो सकती है?

जी हाँ , हो सकती हैं। मशीन के ऊपर निर्भर करता है कोन सी मशीन है यानी किस प्रकार की लेथ मशीन है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज इस पोस्ट में हमने लेथ मशीन के बारे में जानकारी ली। आज हम लोग भले ही CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें चला रहे हैं। परन्तु सबसे पहले जब CNC मशीनें या VMC , तथा DMC मशीनें नहीं हुआ करती थी। तब सिर्फ लेथ मशीन हुआ करती थी। और इनकी कीमत भी कम होती है। तो दोस्तों आज हम लेथ मशीन के बारे में इस पोस्ट में पढ़ा। आपको जो भी नहीं समझ में आया हो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। और भी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी और भी पोस्ट को पढ़े। धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *