ग्राइंडिंग मशीन के प्रकार – Types of Grinding Machine in Hindi

दोस्तों आज हम पढ़ेंगे, ग्राइंडिंग मशीन के प्रकार – Types of Grinding Machine in Hindi. बेंच ग्राइंडिंग मशीन Bench Grinding Machine, हैंड ग्राइंडिंग मशीन Hand Grinding Machine, फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine तथा और भी ग्राइंडिंग मशीनों के बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे कृपया पूरा पढ़ें।

Table of Contents

ग्राइंडिंग मशीन के प्रकार Types of Grinding Machine in Hindi

ऐसी मशीने जिनमें ग्राइंडिंग व्हील लगे होते हैं और इनपर ग्राइंडिंग प्रक्रिया की जाती है, ऐसी मशीनों को ग्राइंडिंग मशीन के नाम से जाना जाता है। कार्य विधि के आधार पर इन्हें कई भागों में विभाजित किया गया है। साधारण ग्राइंडिंग मशीन का व्यापक रूप से अधिक उपयोग किया जाता है। इन्हें रफ या स्नैगिंग ग्राइंडर जैसे नामों से जाना जाता है। इन श्रेणी में ये कुछ निम्न प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन शामिल हैं।

ग्राइंडिंग मशीन के प्रकार जो कि निम्नलिखित हैं:-

  1. बेंच ग्राइंडिंग मशीन Bench Grinding Machine
  2. हैंड ग्राइंडिंग मशीन Hand Grinding Machine
  3. पेडस्टल ग्राइंडिंग मशीन Pedestal Grinding Machine
  4. पोर्टेबल ग्राइंडिंग मशीन Portable Grinding Machine
  5. फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine
  6. प्रेसिजन ग्राइंडिंग मशीन Precision Grinding Machine
    1. बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Cylindrical Grinding Machine
    2. प्लंज कट ग्राइंडिंग मशीन Plunge Cut Grinding Machine
    3. फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Form Grinding Machine
    4. आंतरिक ग्राइंडिंग मशीन Internal Grinding Machine
    5. सेंटर लेस ग्राइंडिंग मशीन Centre Less Grinding Machine
    6. सरफेस ग्राइंडिंग मशीन Surface Grinding Machine
    7. यूनिवर्सल ग्राइंडिंग मशीन Universal Grinding Machine
    8. टूल्स और कटिंग ग्राइंडिंग मशीन Tools and Cutting Grinding Machine

बेंच ग्राइंडिंग मशीन Bench Grinding Machine

इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग कार्यक्षेत्र के किसी टेबल पर फिक्स करके की जाती हैं। इस मशीन में गियर या पुल्ली लगाई गयी होती है। बड़े आकार के गियर या पुल्ली को घुमाने के लिए इसमें एक हैंडल भी लगाया जाता है। इसमें एक या अधिकतर दो ग्राइंडिंग व्हील लगे हुए होते हैं। इस ग्राइंडिंग मशीन से कटिंग टूल्स के नोंक बनाए जाते हैं तथा इन टूल्स को ठीक किया जाता है। इन्हें बिजली से संचालित किया जाता है।

हैंड ग्राइंडिंग मशीन Hand Grinding Machine

यह ग्राइंडिंग मशीन कार्यक्षेत्र या टेबल पर नहीं लगाये हुए होते हैं। जैसा कि हमने ऊपर चित्र में दिखाया है, की बेंच वॉइस में पीस को कसकर तब हैंड ग्राइंडिंग मशीन को हाथ में पकड़कर ग्राइंडिंग की जा रही है। यह हैंड ग्राइंडिंग मशीन एक तरह से पोर्टेबल भी कही जा सकती है। एक इलेक्ट्रिशन मैन इस ग्राइंडिंग मशीन को बहुत अधिक उपयोग करता है।

पेडस्टल ग्राइंडिंग मशीन Pedestal Grinding Machine

इस प्रकार की ग्राइंडिंग मशीनें विद्युत ऊर्जा से चलित होती हैं। इस ग्राइंडिंग मशीन का जमीन पर अलग से एक पेडस्टल फ्रेम पर फिटिंग किया जाता है। इलेक्ट्रिक मोटर के शाफ्ट के दोनों ओर एक-एक ग्राइंडिंग व्हील लगाया हुआ होता है।

और उसके साथ ही इसमें टूल रेस्ट भी दिया गया होता हैं। यह ग्राइंडिंग मशीन वर्कशॉप में सबसे अधिक और मुख्य रूप से उपयोग किए जाते हैं। इस ग्राइंडिंग मशीन से सभी प्रकार के कटिंग टूल्स के कोनें बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा इससे ढलाई की हुई कास्टिंग को भी साफ किया जाता है।

पोर्टेबल ग्राइंडिंग मशीन Portable Grinding Machine

यह ग्राइंडिंग मशीन एक छोटा ग्राइंडिंग मशीन होता है जो विद्युत ऊर्जा से ही चलता है। इस ग्राइंडिंग मशीन को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस ग्राइंडिंग मशीन को हाथ में पकड़कर ग्राइंडिंग कर सकते हैं। इस ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग भारी वेल्डिंग के कार्यों की सफाई के लिए किया जाता है।

इस ग्राइंडिंग मशीन में मोटर शाफ्ट के एक सिरे पर ग्राइंडिंग व्हील लगाया हुआ होता है और दूसरे सिरे पर ग्राइंडिंग मशीन के संचालन के लिए एक हैंडल और स्विच भी हमारी सुविधा के अनुसार लगाया हुआ होता है। इस ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग बहुत ही सावधानी से करना होता है क्योंकि इससे बिजली का झटका लगने की संभावना अधिक रहती है तथा हमारे हाथ से छूट सकता है जिससे हमें चोट लग सकती है।

यह भी पढ़ें :- ग्राइंडिंग मशीन क्या है? – Grinding Machine in Hindi

फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine

फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine, इस प्रकार की ग्राइंडिंग मशीन जिसको चित्र में दिखाया गया है। इस फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine में इलेक्ट्रिक मोटर इस तरह फिट किया होता है कि इसे किसी भी दिशा में घुमाकर उपयोग किया जा सकता है। कपलिंग की मदद से मोटर शाफ्ट पर एक फ्लेक्सिबल शाफ्ट लगाया हुआ होता है। शाफ्ट के एक किनारे पर ग्राइंडिंग व्हील और हैंडल लगाए हुए होते हैं। इस फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine से बड़े-बड़े काम बहुत ही आसानी से किए जाते हैं।

प्रेसिजन ग्राइंडिंग मशीन Precision Grinding Machine

प्रेसिजन ग्राइंडिंग मशीन Precision Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में ग्राइंडिंग व्हील में एक मूवेबल स्पिंडल लगा होता है। स्पिंडल अपनी मोटर के साथ टेबल पर फिट किया जाता है। इस स्पिंडल से ग्राइंडिंग व्हील को चालू करके आगे, पीछे, बाएँ या दाएँ दिशा में घुमाया जाता है। इससे फिनिशिंग और सुद्धता के कार्य इसके साथ जुड़े होते हैं। ये प्रेसिजन ग्राइंडिंग मशीन Precision Grinding Machine निम्नलिखित प्रकार के होते हैं:-

  1. बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Cylindrical Grinding Machine
  2. प्लंज कट ग्राइंडिंग मशीन Plunge Cut Grinding Machine
  3. फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Form Grinding Machine
  4. आंतरिक ग्राइंडिंग मशीन Internal Grinding Machine
  5. सेंटरलेस ग्राइंडिंग मशीन Centerless Grinding Machine
  6. सरफेस ग्राइंडिंग मशीन Surface Grinding Machine
  7. यूनिवर्सल ग्राइंडिंग मशीन Universal Grinding Machine
  8. टूल्स और कटिंग ग्राइंडिंग मशीन Tools and Cutting Grinding Machine

बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Cylindrical Grinding Machine

बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Cylindrical Grinding Machine, इस ग्राइंडिंग मशीन से जिस सरफेस को शेपर या प्लेनर से प्लेन बनाया जाता है उससे ग्राइंडिंग किया जाता है। बेलनाकार सरफेस को एक बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Cylindrical Grinding Machine से ग्राइंडिंग किया जाता है जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर के शाफ्ट पर ग्राइंडिंग व्हील फिट किया गया होता है।

इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में ग्राइंडिंग व्हील को मशीन के वर्क टेबल पर फिटिंग किया गया होता है, जिससे क्रॉसफीड दिया जाता है और वर्कपीस की पूरी सरफेस को ग्राइंडिंग किया जाता है। यह ग्राइंडिंग मशीन निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:-

प्लेन बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Plain Cylindrical Grinding Machine

प्लेन बेलनाकार ग्राइंडिंग मशीन Plain Cylindrical Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में वर्कपीस को चक या सेंटर में पकड़कर घुमाया जाता है और वर्कपीस की पूरी बेलनाकार सतह को फिनिश टच दिया जाता है। इस ग्राइंडिंग मशीन से स्लीव्स, पिन्स, रॉड्स, टेंपर पिन्स आदि को फिनिशिंग दी जाती है।

रोल ग्राइंडिंग मशीन Roll Grinding Machine

रोल ग्राइंडिंग मशीन Roll Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग स्टील की मिलों, प्रिंटिंग प्रेस आदि में भारी रोलर्स को ग्राइंडिंग करने के लिए किया जाता है।

पिस्टन ग्राइंडिंग मशीन Piston Grinding Machine

पिस्टन ग्राइंडिंग मशीन Piston Grinding Machine, I.C. इंजन के पिस्टन तथा पिस्टन इंजनों को गोल आकार में नहीं बल्कि अंडाकार और टेपर आकार में ग्राइंडिंग करने की आवश्यकता होती है ताकि गर्मी के कारण इनका आकार बढ़ने पर यह सिलेंडर में जाम ना हो। यह ग्राइंडिंग मशीन विशेष रूप से इन आकृतियों को ग्राइंडिंग करने के लिए उपयोग किया जाता है।

प्लंज कट ग्राइंडिंग मशीन Plunge Cut Grinding Machine

प्लंज कट ग्राइंडिंग मशीन Plunge Cut Grinding Machine, इन ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग छोटे शाफ्ट को ग्राइंडिंग करने के लिए किया जाता है। ग्राइंडिंग मशीन का व्यास वर्कपीस के व्यास से बहुत ही अधिक होता है। मोटर गाड़ियों का क्रैंकशाफ्ट इस ग्राइंडिंग मशीन के साथ ग्राइंडिंग होता है।

इन प्लंज कट ग्राइंडिंग मशीन Plunge Cut Grinding Machine को क्रैंकशाफ्ट ग्राइंडिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन को camshaft ग्राइंड करने के लिए एक अलग रूप में भी बनाया जाता है। शाफ्ट को फ्लेक्सिबल होने से बचाने के लिए, स्थिर रेस्ट का उपयोग किया जाता है।

फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Form Grinding Machine

image source

फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Form Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन के नीचे अलग-अलग आकार के ग्राइंडिंग व्हील लगाए होते हैं। इन व्हील को फीड या गति दिया जाता है और गतिमान बेलनाकार सतह पर ग्राइंडिंग व्हील के आकार के अनुसार ही ग्राइंडिंग की जाती है। फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Form Grinding Machine, इस प्रकार की श्रेणी के अंतर्गत तीन प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन होते हैं।

साधारण फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Ordinary Form Grinding Machine

साधारण फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Ordinary Form Grinding Machine, इन ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग साधारण आकार के कार्यों को ग्राइंड करने के लिए किया जाता है। एक साधारण फॉर्म ग्राइंडिंग मशीन Ordinary Form Grinding Machine का उपयोग करना बहुत ही आसान होता है।

थ्रेड ग्राइंडिंग मशीन Thread Grinding Machine

थ्रेड ग्राइंडिंग मशीन Thread Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग सुद्ध चूड़ियों को काटने के लिए किया जाता है। चूड़ियों के आकार और आकार के पीसने वाले पहियों का उपयोग किया जाता है।

गियर ग्राइंडिंग मशीन Gear Grinding Machine

गियर ग्राइंडिंग मशीन Gear Grinding Machine, इस ग्राइंडिंग मशीन में अलग अलग आकार और प्रकार के डेंट को काटने के लिए विभिन्न टाइप के अलग अलग ग्राइंडिंग व्हील का उपयोग किया जाता है।

आंतरिक ग्राइंडिंग मशीन Internal Grinding Machine

image source

आंतरिक ग्राइंडिंग मशीन Internal Grinding Machine, इन ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग गोल और खोखले कार्यों को ग्राइंड करने के लिए किया जाता है, फिर चाहे इस जॉब की आंतरिक सरफेस पूरी तरह से गोल ही क्यू ना हो, ditched गोल हो, या टेपर में हो। ऐसे ग्राइंडिंग मशीन में 3cm. से 5cm. तक के छोटे पीस व्हील का उपयोग किया जाता है। कभी-कभी विशेष आकार के व्हील को ग्राइंड करके 0.2cm. से 0.3cm. तक होता है। इन ग्राइंडिंग मशीनों को दो भागों में बांटा जाता है।

चकिंग ग्राइंडिंग मशीन Chucking Grinding Machine

चकिंग ग्राइंडिंग मशीन Chucking Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में चक में वर्क रखा जाता है। ग्राइंडिंग व्हील अपने खोखले हिस्से को ग्राइंड करके काम को सुद्ध बनाया जाता है।

प्लैनेटरी ग्राइंडिंग मशीन Planetary Grinding Machine

प्लैनेटरी ग्राइंडिंग मशीन Planetary Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में जब कार्य स्थिर होता है, तो ग्राइंडिंग व्हील आंतरिक भाग में एक प्लानेट की तरह eccentric गति में चलता है और आंतरिक सरफेस को ग्राइंड किया जाता है। वर्कपीस को ऊपर और नीचे ले जाने के लिए एक विशेष तरह की व्यवस्था की होती है।

सेंटरलेस ग्राइंडिंग मशीन Centerless Grinding Machine

सेंटरलेस ग्राइंडिंग मशीन Centerless Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन में चक पर काम करने के लिए उपयोग किया जाता है। वर्कपीस को ग्राइंडिंग व्हील और रेगुलेटिंग व्हील के बीच से निकल कर काम किया जाता है। इस ग्राइंडिंग मशीन के चार सबसे मुख्य भाग होते हैं:- 1. ग्राइंडिंग व्हील 2. वर्क रेस्ट 3. रेगुलेटिंग व्हील 4 गाइड हैं।

ग्राइंडिंग व्हील के दाब के कारण जॉब रेस्ट ब्लेड को टच किये रहता है। रेगुलेटिंग व्हील कार्य को समान गति से घूमने के लिए फ़ोर्स करता है। इसी तरह से रेगुलेटिंग व्हील और ग्राइंडिंग व्हील एक ही दिशा में घूमने लगते हैं। वर्कपीस को ऑटोमेटिक आगे की गति मिलती रहती है।

वर्कपीस की गति की दर विनियमन व्हील के झुकाव और गति पर निर्भर करती है। इसको आवश्यकता अनुसार मिलाया जा सकता है। इस प्रकार की व्हील का उपयोग आधुनिक कार्यशालाओं में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए किया जाता है। इससे कांच के, चीनी मिट्टी के बरतन, लकड़ी, रबर, प्लास्टिक, लोहा और स्टील तथा मिश्र धातु के काम किए जाते हैं और इस ग्राइंडिंग मशीन से फिनिशिंग किये जाते हैं।

सरफेस ग्राइंडिंग मशीन Surface Grinding Machine

सरफेस ग्राइंडिंग मशीन Surface Grinding Machine, इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन से सपाट की सतहों को सही रूप से ग्राइंड किया जाता है। इस ग्राइंडिंग मशीन के लिए, काम सीधे चुंबकीय चक या कार्य तालिका द्वारा किया जाता है। यह प्लाटिंग या शेपिंग मशीनों की रेस-प्रोटेक्टिंग टेबल का उपयोग टेबल के रूप में किया जाता है। इस ग्राइंडिंग मशीन का वर्गीकरण दो प्रकार से किया जाता है।

  • टेबल के अनुसार, ये ग्राइंडिंग मशीन दो प्रकार के होते हैं।
    1. रोटरी टेबल सरफेस ग्राइंडर Rotary Table Surface Grinder
    2. पारस्परिक टेबल सरफेस ग्राइंडर Reciprocating Table Surface Grinder
  • स्पिण्डल के अनुसार, ये ग्राइंडिंग मशीन भी दो प्रकार के होते हैं।
    1. वर्टिकल स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Vertical Spindle Surface Grinder
    2. क्षैतिज स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Horizontal Spindle Surface Grinder

रोटरी टेबल सरफेस ग्राइंडर Rotary Table Surface Grinder

रोटरी टेबल सरफेस ग्राइंडर Rotary Table Surface Grinder, इस प्रकार की सरफेस ग्राइंडर में कार्य तालिका अपनी धुरी पर ही घूमती रहती है और इस टेबल को फीड देने की व्यवस्था भी करी जाती है।

पारस्परिक टेबल सरफेस ग्राइंडर Reciprocating Table Surface Grinder

पारस्परिक टेबल सरफेस ग्राइंडर Reciprocating Table Surface Grinder, इस प्रकार की सरफेस ग्राइंडर में यह कार्य टेबल एक प्लानर या शेपर मशीन की तरह परस्पर कार्य करती रहती है।

वर्टिकल स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Vertical Spindle Surface Grinder

वर्टिकल स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Vertical Spindle Surface Grinder, इस प्रकार के सरफेस ग्राइंडर में ग्राइंडिंग व्हील को मशीन टेबल या जॉब के लिए उनके लंबवत रूप से गति देकर कार्य किया जाता है।

क्षैतिज स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Horizontal Spindle Surface Grinder

क्षैतिज स्पिण्डल सरफेस ग्राइंडर Horizontal Spindle Surface Grinder, एक क्षैतिज धुरी सरफेस का उपयोग स्पेशली किया। इसमें ग्राइंडिंग व्हील का स्पिंडल क्षैतिज दिशा में लगाया हुआ होता है। व्हील धीरे धीरे आगे बढ़ता रहता है। जब इसका एक स्ट्रोक पूरा हो जाता है, तो यह वापस चला जाता है और इसी प्रकार क्षैतिज ग्राइंडिंग किया जाता है।

यूनिवर्सल ग्राइंडिंग मशीन Universal Grinding Machine

यूनिवर्सल ग्राइंडिंग मशीन Universal Grinding Machine, यह एक प्रकार का सादा बेलनाकार ग्राइंडर होता है। इसका वर्क-टेबल, हेडस्टॉक और ग्राइंडिंग हेड swivel प्रकार का होता है। इसलिए इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन से सभी प्रकार की ग्राइंडिंग बहुत सरलता से किया जाता है।

टूल्स और कटिंग ग्राइंडिंग मशीन Tools and Cutting Grinding Machine

टूल्स और कटिंग ग्राइंडिंग मशीन Tools and Cutting Grinding Machine, यह एक छोटी सी ग्राइंडिंग मशीन होती है। इस ग्राइंडिंग मशीन से ड्रिल, रीमर, टैप और भी विशेष रूप से मिलिंग कटर को भी किया जा सकता है। यह ग्राइंडिंग व्हील्स सॉफ्ट ग्रेड के होते हैं जो एक स्ट्रेट, फ्लेयर्ड कप या डिश के टाइप के आकार के होते हैं।

इसके व्हील हेड को किसी भी एंगल में घुमाया जा सकता है, इसे विभिन्न वर्कपीसों के लिए टेबल पर सेट भी किया जा सकता है, टेलस्टॉक को इसके “T” स्लॉट में इसकी वर्किंग टेबल पर भी फिट किया जाता है। इस पूरी टेबल को कहीं भी एडजेस्ट किया जा सकता है। जॉब को सेंटर में हेडस्टॉक और टेलस्टॉक के बीच दोनों हेड पर रखा जाता है।

FAQs

ग्राइंडिंग मशीन कितने प्रकार के होते हैं?

ऐसी मशीने जिनमें ग्राइंडिंग व्हील लगे होते हैं और इनपर ग्राइंडिंग प्रक्रिया की जाती है, ऐसी मशीनों को ग्राइंडिंग मशीन के नाम से जाना जाता है। कार्य विधि के आधार पर इन्हें कई भागों में विभाजित किया गया है। साधारण ग्राइंडिंग मशीन का व्यापक रूप से अधिक उपयोग किया जाता है। इन्हें रफ या स्नैगिंग ग्राइंडर जैसे नामों से जाना जाता है। इन श्रेणी में ये कुछ निम्न प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन शामिल हैं।

बेंच ग्राइंडिंग मशीन क्या है?

इस प्रकार के ग्राइंडिंग मशीन का उपयोग कार्यक्षेत्र के किसी टेबल पर फिक्स करके की जाती हैं। इस मशीन में गियर या पुल्ली लगाई गयी होती है। बड़े आकार के गियर या पुल्ली को घुमाने के लिए इसमें एक हैंडल भी लगाया जाता है। इसमें एक या अधिकतर दो ग्राइंडिंग व्हील लगे हुए होते हैं। इस ग्राइंडिंग मशीन से कटिंग टूल्स के नोंक बनाए जाते हैं तथा इन टूल्स को ठीक किया जाता है। इन्हें बिजली से संचालित किया जाता है।

हैंड ग्राइंडिंग मशीन क्या है?

यह ग्राइंडिंग मशीन कार्यक्षेत्र या टेबल पर नहीं लगाये हुए होते हैं। जैसा कि हमने ऊपर चित्र में दिखाया है, की बेंच वॉइस में पीस को कसकर तब हैंड ग्राइंडिंग मशीन को हाथ में पकड़कर ग्राइंडिंग की जा रही है। यह हैंड ग्राइंडिंग मशीन एक तरह से पोर्टेबल भी कही जा सकती है। एक इलेक्ट्रिशन मैन इस ग्राइंडिंग मशीन को बहुत अधिक उपयोग करता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने पढ़ा, ग्राइंडिंग मशीन के प्रकार – Types of Grinding Machine in Hindi. बेंच ग्राइंडिंग मशीन Bench Grinding Machine, हैंड ग्राइंडिंग मशीन Hand Grinding Machine, फ्लेक्सिबल ग्राइंडिंग मशीन Flexible Grinding Machine तथा और भी ग्राइंडिंग मशीनों के बारे में इस आर्टिकल में जाना, कृपया इसे शेयर जरूर करें, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *