वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Vernier Caliper in Hindi

दोस्तों आज हम पढ़ेंगे वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं? Types of Vernier Caliper in Hindi और फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper तथा नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper व वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge और कई वर्नियर कैलिपर के प्रकारों को अच्छे से जानेंगे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं?

वर्नियर कैलिपर के कई मॉडल मार्केट में अलग-अलग कंपनी के उपलब्ध हैं, परन्तु आज हम आपको कुछ ऐसे वर्नियर कैलिपर के बारे में बताएँगे जो हमारे लिए अधिक उपयोगी होते हैं। वर्नियर कैलिपर के ये कुछ विभिन्न प्रकार जो की निम्नलिखित हैं :-

  1. फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper
  2. नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper
  3. वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper
  4. वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge
  5. फ्लैट और नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Flat and knife edge vernier caliper
  6. वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge
  7. वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper

यह भी पढ़ें – वर्नियर कैलिपर?-Vernier Caliper in Hindi , गेज के प्रकार?

फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper

फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper का उपयोग सामान्य कार्य के लिए किया जाता है। हम फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper से जॉब की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और व्यास आदि का बाहरी माप भी ले सकते हैं।

क्यूंकि फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper के किनारे का जिब विशेष प्रकार का होता है, इसलिए इसके साथ अंदरूनी माप भी लिया जा सकता है। लेकिन उस माप से जॉब की चौड़ाई घटानी होगी। यह माप अक्सर जबड़े पर लिखा जाता है अन्यथा इसे माइक्रोमीटर से मापा जाना चाहिए।

नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper

नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper की धार चाकू की तरह होती है। नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper के अन्य भाग सभी वर्नियर कैलीपर्स की तरह ही हैं। नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper का उपयोग संकरे स्थान, आई (I) बोल्ट के छिद्रों की दूरी आदि को मापने के लिए किया जाता है।

नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper का मुख्य त्रुटि यह है कि इसके जबड़े की पतली धार के कारण यह जल्दी ही खराब हो जाता है, और गलत मापाँक देने लगता है। नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper को नियम से और सावधानी से इस्तेमाल किया जाना आवश्यक है।

वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper

वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper एक विशेष प्रकार का वर्नियर कैलिपर है, जिसे दो वर्नियर कैलिपर्स के पूर्ण रूप की तरह बनाया जाता रहा है। कैलिपर में दो अलग-अलग स्केल लंबवत और क्षैतिज दिशा में लगे होते हैं।

वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper में वर्नियर कैलिपर के साथ, गियर के दांत की मोटाई width को इसके पिच सर्कल या गोलाई के रूप में लिया जा सकता है। कह सकते हैं कि, वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper का उपयोग गियर के विभिन्न भागों को मापने के लिए किया जा सकता है।

वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge

हमें इसके नाम से ही पता चल रहा है, इस वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge का प्रयोग किसी कार्यखण्ड के खांचे की गहराई, उसके छिद्र hole या खांचे को नापने के लिए किया जाता है। वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge लगभग वर्नियर कैलिपर के समान ही होता है। वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge के जबड़े की जगह चपटे आकार के आधार base का प्रयोग किया जाता है।

वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge गहराई नापने का यंत्र है, यह एक संकीर्ण रूल की तरह पतली बीम beam से बना होता है। मेन स्केल और वर्नियर स्केल भी वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge में इंच या मेट्रिक सिस्टम में होते हैं। इसकीखासियत यह है कि इससे हम लगभग तीन प्रकार की माप ले सकते हैं।

फ्लैट और नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Flat and knife edge vernier caliper

कुछ वर्नियर कैलीपर्स ऐसे भी बनाई जाती हैं, जिनका जबड़ा एक तरफ से साधारण वर्नियर कैलिपर की तरह ही होता है लेकिन दूसरी तरफ चाकू की धार वाला जबड़ा बना होता है। फ्लैट और नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Flat and knife edge vernier caliper से सभी प्रकार के जॉब को आसानी से मापा जा सकता है।

वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge

वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge का उपयोग किसी जॉब की ऊंचाई का शुद्ध माप लेने या रीडिंग लेने के लिए किया जाता है। यह लगभग वर्नियर कैलिपर के समान है लेकिन इसका उपयोग कुछ अतिरिक्त उपकरणों को जोड़कर किया जाता है। बीम Beam एक आधार पर लंबाई के रूप में फिट किया रहता है। बीम Beam पर ही ऑफसेट स्क्राइबर फिट किया जाता है जिससे किसी जॉब की ऊंचाई नापी जाती है या मार्किंग भी की जा सकती है।

वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper

साधारण वर्नियर कैलीपर से माप लेते समय गलतियों की संभावना होती है। इसीलिए आजकल वर्नियर कैलिपर्स में डायल का उपयोग किया जा रहा है, और इसका नाम वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper रखा गया है, इसमें वर्नियर स्केल के स्थान पर एक ग्रेजुएशन डायल लगा होता है जिससे रीडिंग को पढ़ना आसान हो जाता है।

वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper में वर्नियर कैलिपर्स की तरह इंच के साथ ही मिलीमीटर MM. में भी माप सकता है। वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper में डायल टेस्ट इंडिकेटर की तरह रैक और पिनियन का उपयोग किया जाता है। रैक मुख्य पैमाने पर होता है जो कि डायल के पिनियन से जुड़ा हुआ होता है।

वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper के उपयोग के लिए चल जबड़े को अंगूठे से रोलर द्वारा घुमाया जाता है। रीडिंग लेने के लिए, हमें यह जांचना आवश्यक है कि चलने वाले जबड़े के बेवल किनारे में कितने मुख्य और उप निशान एक इंच को पार करते हैं। डायल पर सुई एक सुद्ध माप देती है।

वर्नियर कैलिपर के प्रकार

इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड IS:3651 वर्नियर कैलिपर्स के तीन प्रकार के Type A, Type B और Type C की ब्याख्या करता है, जो कि 2000 मिमी. तक की आंतरिक माँप और बाहरी माप की विभिन्न जरूरतों को पूर्ण करने के लिए 0.02, 0.05 और 0.1 मिमी की वर्नियर कैलिपर्स शुद्धता के साथ और अनुमानित मापक रेंज 0-125, 0- 200, 0-250, 0-300, 0-500, 0-750, 0-1000, 750-1500 और 750-2000 मिमी. के होते हैं। इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड IS:3651 वर्नियर कैलिपर्स के तीन प्रकार के Type A, Type B और Type C :-

Type A

इस Type A प्रकार के वर्नियर कैलिपर में बाहरी माप OUT DIA और आंतरिक माप BORE DIA के लिए बीम के दोनों ओर जबड़े JOWS दिए होते हैं। इसके अतिरिक्त, एक ब्लेड Blade भी प्रदान किया जाता है, जो गहराई Depth मापनें के लिए जबड़े से जुड़ा होता है।

Type B

Type B सिर्फ एक ही तरफ जबड़े के साथ बनाया जाता है। जबड़े को बाहरी माप OUT DIA और आंतरिक माप BORE DIA दोनों मापों को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जबड़े की चौड़ाई को आंतरिक माप के पैमाने पर रीडिंग में जोड़ा जाता है, अधिकतर, चौड़ाई में वर्नियर कैलीपर के जबड़ों पर अंकित या सो की जाती है।

Type C

Type C तरह के वर्नियर कैलिपर दोनों तरफ जबड़ो के साथ आता है। Type C तरह के वर्नियर कैलिपर के निचले जबड़े का उपयोग जॉब को मापने के लिए किया जाता है और ऊपरी जबड़े का उपयोग निशान के लिए किया जाता है।

FAQs

वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं?

वर्नियर कैलिपर के ये कुछ विभिन्न प्रकार जो की निम्नलिखित हैं :- फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper, नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper, वर्नियर गियर टूथ कैलिपर Vernier gear tooth caliper, वर्नियर डेफ्थ गेज Vernier depth gauge, फ्लैट और नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Flat and knife edge vernier caliper, वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge, वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper.

वर्नियर कैलिपर के Type A, Type B और Type C प्रकार क्या है?

इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड IS:3651 वर्नियर कैलिपर्स के तीन प्रकार के Type A, Type B और Type C की ब्याख्या करता है, जो कि 2000 मिमी. तक की आंतरिक माँप और बाहरी माप की विभिन्न जरूरतों को पूर्ण करने के लिए 0.02, 0.05 और 0.1 मिमी की वर्नियर कैलिपर्स शुद्धता के साथ और अनुमानित मापक रेंज 0-125, 0- 200, 0-250, 0-300, 0-500, 0-750, 0-1000, 750-1500 और 750-2000 मिमी. के होते हैं।

वर्नियर डायल कैलिपर क्या है?

साधारण वर्नियर कैलीपर से माप लेते समय गलतियों की संभावना होती है। इसीलिए आजकल वर्नियर कैलिपर्स में डायल का उपयोग किया जा रहा है, और इसका नाम वर्नियर डायल कैलिपर Vernier dial caliper रखा गया है, इसमें वर्नियर स्केल के स्थान पर एक ग्रेजुएशन डायल लगा होता है जिससे रीडिंग को पढ़ना आसान हो जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमनें पढ़ा वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं? Types of Vernier Caliper in Hindi और फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर Flat edge vernier caliper तथा नाइफ एज वर्नियर कैलिपर Knife edge vernier caliper व वर्नियर हाइट गेज Vernier height gauge और कई वर्नियर कैलिपर के प्रकारों को अच्छे से समझा, इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, इस आर्टिकल को पूरा पढ़नें के लिए धन्यवाद।

1 thought on “वर्नियर कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Vernier Caliper in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *