लेथ मशीन के प्रकार?-Types of Lathe Machine in Hindi

दोस्तों आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि, लेथ मशीन के प्रकार? Types of Lathe Machine in Hindi लेथ मशीन के प्रकार? और ये मशीनें किस काम में ली जाती है। लेथ मशीन के प्रकार? ये ब्लॉग पूर्ण रूप से हिंदी भाषा में है।इस ब्लॉग में कहीं कोई कमी हो और आपके समझ न आया हो, तो हमें कमेंट में जरूर लिखें।

लेथ मशीन क्या है?

लेथ मशीन के प्रकार? पहले जान लेते हैं कि लेथ मशीन क्या है। मशीन एक प्रकार की मशीन है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के वर्कपीस को आकार देने और मशीनिंग के लिए किया जाता है। वर्कपीस की सामग्री और आकार के अनुसार विभिन्न प्रकार की खराद मशीनों का उपयोग किया जाता है। परंपरागत रूप से इसका उपयोग केवल धातु मशीनिंग के लिए किया जाता था, लेकिन प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की सामग्री के मशीनिंग के लिए भी किया जाता है। खराद का मुख्य कार्य वर्कपीस से अवांछित सामग्री को हटाने के लिए इसे एक मूल्य वर्धित उत्पाद बनाना है। खराद बहुत कम समय में बड़ी सटीकता के साथ बहुत सारे आकार और रूप बनाने में सक्षम हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ये आकार विभिन्न आकारों और विशिष्टताओं में आते हैं। यहां हम उन खराद मशीनों के प्रकारों पर चर्चा करेंगे जिनका हम अभी उपयोग कर रहे हैं। इसमें CNC मशीन के जैसे कंप्यूटर नहीं होता, इसीलिए यह पूर्ण रूप से मेनुअल मशीन होती है। और इस लेथ मशीनों को कुसल कारीगरों द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है।

लेथ मशीन का इतिहास

खराद की उत्पत्ति 13वीं शताब्दी के आसपास शुरू हुई जब मिस्रवासियों ने पहली बार दो-व्यक्ति खराद विकसित किया। यह सबसे सरल तरीका है जिसमें एक व्यक्ति लकड़ी (काम के टुकड़े) को रस्सी से घुमाता है और इस बीच दूसरा व्यक्ति लकड़ी में आकृतियों को काटने के लिए नुकीले उपकरण का उपयोग करता है। इसके बाद रोमनों ने एक टर्निंग धनुष वगैरह के साथ मिस्र के डिजाइन में सुधार किया। अब यह एक सर्वविदित तथ्य है कि प्रौद्योगिकी में समय के साथ सुधार स्थिरता है। इसलिए 13वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान 21वीं शताब्दी तक कई प्रस्तावित खराद डिजाइन किए गए हैं। लेकिन, मध्ययुगीन काल में, औद्योगिक क्रांति के दौरान यूरोप में यह बढ़ रहा था और इसे सभी मशीनों की जननी माना जाता था। क्या आप एक ही प्रकार के खराद से सभी मूल्यवर्धित उत्पाद विकसित कर सकते हैं? उत्तर नहीं है, संभव नहीं है। तो अभूतपूर्व उत्पाद बनाने के लिए कई प्रकार की खराद मशीन हो गई है। तो चलिए अब एक-एक करके इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

लेथ मशीन के प्रकार?

लेथ मशीन के प्रकार? लेथ मशीन अलग-अलग कार्य के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की होती है। सभी मशीनों के कार्य अलग-अलग होते हैं। लेथ मशीन के प्रकार इस प्रकार है।

  1. उच्च चाल लेथ मशीन
  2. इंजन लेथ मशीन या केंद्र लेथ मशीन
    1. पट्टा चालित लेथ मशीन
    2. स्वतंत्र मोटर चालित लेथ मशीन
    3. गियर शीर्ष लेथ मशीन
  3. बेंच लेथ मशीन
  4. औजार कछ लेथ मशीन
  5. कैप्सटन एवं टर्रेट लेथ मशीन
  6. विशेष प्रयोजन लेथ मशीन
    1. पहिया लेथ मशीन
    2. अन्तराली आधार लेथ मशीन
    3. T-लेथ मशीन
    4. अनुकारी लेथ मशीन
    5. मिसाइल लेथ मशीन
  7. स्वचालित लेथ मशीन

इंजन लेथ मशीन या केंद्र लेथ मशीन भी तीन प्रकार की होती है

  1. पट्टा चालित लेथ मशीन
  2. स्वतंत्र मोटर चालित लेथ मशीन
  3. गियर शीर्ष लेथ मशीन

विशेष प्रयोजन लेथ मशीन पांच प्रकार के होते हैं।

  1. पहिया लेथ मशीन
  2. अन्तराली आधार लेथ मशीन
  3. T-लेथ मशीन
  4. अनुकारी लेथ मशीन
  5. मिसाइल लेथ मशीन

उच्च चाल लेथ मशीन

सभी लेथ मशीनों के मुकाबले इस मशीन की बनावट आसान होती है। इसकी तुर्क चाल सामान्यतः 1200 से 3600 प्रति मिनट होती है। इसीलिए यह उच्च चल मशीन कहलाती है। इसका एक नाम और भी है, जो की वुड लेथ मशीन है। हलके कट तथा उच्च चाल के कारण इस प्रकार के मशीन की आवस्यकता वहां महसूस हुई जहाँ कर्तन बल बहुत कम होते हैं। जैसे लकड़ी कार्य, पॉलिस आदि के लिए किया जाता है। इसके पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट होते हैं। परन्तु इसमें लीड स्क्रू या कैरिज नहीं होता है।

इंजन लेथ मशीन या केंद्र लेथ मशीन

यह मशीन सबसे पहले भाप इंजन से चलाई जाती थी इसलिए इसे इंजन लेथ मशीन कहा जाता है। इसके पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट होते हैं। इसमें लीड स्क्रू या कैरिज भी होता है। ये मशीन मुख्यतः तीन प्रकार की होती हैं।

पट्टा चलित लेथ मशीन

इस मशीन के नाम से ही पता चल रहा है की ये मशीन पट्टे शॉफ्ट की मदत से चलने वाली लेथ मशीन है। इस मशीन को शक्ति ऊपरी शॉफ्ट से प्राप्त होती है। इस मशीन में चाल शंकु तथा एक या अधिक पश्च गियर होते हैं जिसमे तुर्क चालों की विस्तृत परास प्राप्त होती है।

स्वतंत्र मोटर चालित लेथ मशीन

जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये मशीन कैसी है। इस मशीन में इसका एक अलग ही मोटर लगा होता है जिससे इसको शक्ति प्राप्त होती है। इसके पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं।

गियर शीर्ष लेथ मशीन

यह मशीन अपनी गियर मैकेनिज़्म पर आधारित होती है। इसे शक्ति नियत चाल मोटर से प्राप्त होती है। तथा समस्त परिवर्तन हेडस्टॉक में स्थित बिभिन्न गियरों को बदलनें से मिलती है। इस मशीन के पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं।

बेंच लेथ मशीन

यह लेथ मशीन सामान्यतः बेंच पर आरोपित एक छोटी लेथ मशीन होती है। इसमें इंजन लेथ मशीन तथा उच्च चाल लेथ मशीन वाले सभी अवयव जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं। इसका उपयोग लघु एवं छोटे कार्यों के लिए किया जाता है।

औजार कछ लेथ मशीन

इसकी खूबियां इंजन लेथ मशीन से मिलती है। परन्तु यह अधिक यथार्थता पूर्वक बनती है। इसमें बहुत कम से लेकर बहुत अधिक चाल जोकि लगभग 2500 चक्कर प्रति मिनट होती है। इसमें अन्य पार्टों के अलावा एक चक टेपर काटने की संलगनी, ड्रॉ-इन कॉलेट संलगनी, चूड़ी काटने वाली संलगनी, टैंक पम्प आदि भी होते हैं।

कैप्सटन एवं टर्रेट लेथ मशीन

इस लेथ मशीन इंजन लेथ मशीन का बिकसित रूप है। इस प्रकार की लेथ मशीन की पहचान यह है कि इंजन लेथ मशीन के टेल स्टॉक के स्थान पर षटकोडीय टर्रेट लगा होता है। टर्रेट के हर फलक पर औजार फिट किया जा सकता है। तथा उचित क्रम में वर्कपीस पर कार्य किया जा सकता है। और कार्य, वर्कपीस और टूल को बिना बार-बार सेट किये कुछ और प्रकार के प्रक्रिया किया जा सकता है।

विशेष प्रयोजन लेथ मशीन

जैसा कि नाम से स्पस्ट है कि इन मशीनों का प्रयोग विशेष प्रयोजनों के लिए किया जाता है। ऐसे कार्य जो अन्य लेथ मशीनों पर नहीं हो सकते, उन कार्यों के लिए विशेष प्रयोजन मशीन का प्रयोग किया जाता है। ये मशीन मुख्यतः पांच प्रकार की होती हैं।

पहिया लेथ मशीन

ये लेथ मशीन काफी बड़ी मशीन होती है। इस लेथ मशीन पर 2 मीटर व्यास तक के पहिये खरादे जा सकते हैं। दो पहियों सहित धुरा मशीन के केन्द्रकों पर टिके होते हैं। इस लेथ मशीन का प्रयोग रेल इंजन एवं रेल डिब्बों के धुरों के सामान्य परिष्कृत करने के काम आता है। और रेल के पहियों को खरादने के काम आता है।

अन्तराली आधार लेथ मशीन

इस लेथ मशीन में आधार का हेडस्टॉक के पास बहरी भाग हटाया जा सकता है। इन लेथ मशीन का प्रयोग मानक स्विंग से अधिक व्यास वाली कम लम्बाई की वस्तुए खरादी जा सकती हैं। इस मशीन के पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं।

T-लेथ मशीन

इस लेथ मशीन में आधार का हेडस्टॉक तुर्क के अछ से समकोण पर होता है। यह मशीन लेथ मशीन के परिवार की नई सदस्य है। इस मशीन का उपयोग जेट इंजनों के रोटर मशीन कसनें के लिए किया जाता है। इस मशीन के पार्ट भी जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं।

अनुकारी लेथ मशीन

इस लेथ मशीन में टेमपलेट की आवृत्ति सावधानी पूर्वक पुनः उत्पादित करने के लिए औजार की गतियां समन्वित करने के लिए यांत्रिक वायु चालित एवं द्रव चालित उक्तियों का प्रयोग किया जाता है। इस मशीन के पार्ट जैसे आधार, हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि सब सेम होते हैं। इस लेथ मशीन का उपयोग वर्कपीस पर गोल या चपटी टेम्पलेट की आकृति का अनुकरण करने के लिए किया जाता है।

मिसाइल लेथ मशीन

जैसा की इसके नाम से पता चल रहा है कि यह मशीन मिसाइल जैसे बड़ी मशीन है। इस लेथ मशीन में स्विंग बहुत अधिक होता है। यह लेथ मशीन बहुत आधुनिक डिजाइन वाली लेथ मशीन है। इस मशीन के पार्ट जैसे हेडस्टॉक, टेलस्टॉक तथा समंजनीय, स्लाइड पर स्थित टूल पोस्ट आदि होते हैं। पर इस मशीन का आधार काफी बड़ा होता है। इस लेथ मशीन का उपयोग सबसे बड़े व्यास लम्बे कार्यखंड के लिए किया जाता है।

स्वचालित लेथ मशीन

यह लेथ मशीन पूर्ण रूप से स्वचालित होती है। इस मशीन की स्पीड अधिक होती है। यह लेथ मशीन सबसे अधिक पैमाने पर उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है। इस मशीन में कई टूल लगाए जाते हैं। एक बार सभी टूलों, और स्पीड तथा फीड को सेट करके मशीन को ऑन कर देने पर अपने आप ही वर्कपीस को तैयार कर देता है। यह लेथ मशीन कुछ हद तक CNC मशीन की तरह होती है। इस मशीन का उपयोग एक तरह की वर्कपीस कों अधिक मात्रा में बनाने के लिए किया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों इस ब्लॉग में हमने जाना कि लेथ मशीन कितने प्रकार की होती है। Types of Lathe Machine in Hindi लेथ मशीन के प्रकार? और ये मशीनें किस काम में ली जाती है। लेथ मशीन के प्रकार? ये ब्लॉग पूर्ण रूप से हिंदी भाषा में है।इस ब्लॉग में कहीं कोई कमी हो और आपके समझ न आया हो, तो हमें कमेंट में जरूर लिखें। धन्यवाद्।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *